गौरीगंज, मई 9 -- गौरीगंज। रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया। इस दौरान गौरीगंज में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा निर्माण कराए जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्र और स्वाभिमान की प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योजनाएं जनसंख्या के आधार पर बन रही हैं, इसलिए क्षत्रिय समाज को संगठित होने के साथ-साथ जनबल बढ़ाने की भी आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- गौरीगंज में मनाई गई राणा प्रताप की जयंतीकार्यक्रम में वक्ताओं के विचार विक्रम सिंह ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और हल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.