मुरादाबाद, मई 9 -- राणा प्रताप जयंती पर निकली शोभा यात्राओं के चलते शहर में भीषण जाम लगा है। लोग अलग-अलग क्षेत्र से जुलूस के रूप में महाराणा प्रताप चौक की ओर निकल पड़े। इससे सुबह 10:30 बजे से ही राणा प्रताप चौक से दिल्ली रोड, पीली कोठी की ओर और स्टेशन रोड पर भीषण जाम लग गया। वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। दर्जनों रोडवेज बस भी फंसी रही। घन्टो लोग तपती गर्मी में जाम के कारण वाहनों में बिलबिलाते रहे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह खुद राणा प्रताप चौक पर पहुंच कर व्यवस्था बनवाते नजर आए। उन्होंने बाइकों पर स्टंटबाजी करने वालों के चालान कटवाए। समाचार लिखे जाने तक भीषण जाम लगा है। चार पहिया वाहन तो दूर बाइक तक का निकलना मुश्किल हो गया है। ट्रैफीक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे। लेकिन उनकी मशक्कत के असर नही दिख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...