राणा प्रताप इंटर कॉलेज में अध्यापक सम्मान समारोह आयोजित
रुद्रपुर, मई 26 -- खटीमा, संवाददाता। राणा प्रताप इंटर कॉलेज खटीमा में सोमवार को 'अध्यापक सम्मान समारोह' हुआ। जिसमें में शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अमित कुमार ने कहा कि शिक्षक और बैंकर दोनों समाज निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बचत की आदत अपनाने और गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। तारादत्त काण्डपाल ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया, जबकि विद्यालय प्रबंधक गीता राम बंसल ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल के भरत नेगी, मुस्कान गुप्ता और विशाखा तथा इंटरमीडिएट के निवेदिता जोशी, शिवा रस्तोगी एवं खुशी चौहान को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- राणा प्रताप इंटर कॉलेज में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.