राणा के निधन से एनडीए को भारी नुकसान : जीशु
सीवान, सितम्बर 22 -- सीवान। वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज सिंह राणा के निधन पर जदयू के जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरोज सिंह राणा का निधन एनडीए परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वे लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन से संगठन को भारी नुकसान हुआ है। जीशु ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.