हापुड़, अप्रैल 2 -- राणा शिक्षा शिविर इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित प्रवेश उत्सव के दौरान परंपरा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। शिक्षकों ने छात्रों का तिलक लगाकर और फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया। स्कूल चलो अभियान का भी आगाज किया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह राघव ने अभिभावकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए टीम लगातार अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें जागरूक करेगी।इस मौके पर शिक्षक मुकेश, लव कुश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.