जौनपुर, मार्च 12 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार में मंगलवार की शाम को युवक पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला करने के दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाजार के सुभाष चंद ने तहरीर दी थी कि मंगलवार शाम को उसकी भतीजी दुकान पर बैठी थी। तभी बाजार के ही सुरेश और महेश पुत्रगण दयाशंकर ने बिना किसी बात के उलझ गए। पीड़ित उन्हें शांत कराने गया तो मनबढ़ लोहे के राड से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद दोनों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने सम्बन्धी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.