हमीरपुर, जून 21 -- राठ। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में स्थानीय विधायक मनीषा अनुरागी ने एक के बाद एक कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मंच पर विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि राठ में स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत कमियां है। गंभीर मरीज लंबी दूरी तय कर बड़े शहरों में इलाज कराने जाते हैं। जिनमें अधिकांश मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं, ट्रामा सेंटर बहुत ही आवश्यक है। विधायक ने मुख्यमंत्री को अपना वादा याद कराते हुए कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय (बीएनवी) को विश्वविद्यालय बनाने का आपने वादा किया था। जो अभी अधूरा है। उन्हीं के नाम पर संग्रहालय समर्पित कराने की बात कही। रोडवेज बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल में पुनर्निर्माण की योजना रुकी हुई है, उसे शीघ्र चालू करने की मांग की। राठ में मौदहा डैम पेयजल परियोजना ...