देहरादून, अप्रैल 11 -- राठ जन विकास समिति-प्रवासी राठ महिला मंडल ने स्मिथनगर श्यामपुर ने शनिवार को आरकेडिया ग्रांट वार्ड 92 में बैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया। दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में समिति के अध्यक्ष मेहरबान सिंह गुसाईं, सांस्कृतिक सचिव तारेश्वरी भंडारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रवासी राठ महिला मंडल ने पारम्परिक गीत, मांगल, थड़िया, चौंफुला, झुमेला नृत्य गीत प्रस्तुत किए। मौके पर महिला मंडल की जमुना खंकरियाल, नागेन्द्र रौथाण, जगमोहन सिंह भंडारी, कांती रावत, शशि गोदियाल, धनेश्वरी चौहान, कन्हैया गोदियाल, रोशनी गुसांई, संजन गुसांई, सुशीला भट्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.