हमीरपुर, मई 11 -- हमीरपुर। रविवार की रात राठ से कानपुर जा रही रोडवेज बस की हमीरपुर में आकर खराब हो गई। इसकी वजह से सवारियों को दिक्कत हुई। परिचालक को 25 सवारियों का पैसा वापस करना पड़ा। रविवार की रात नौ बजे के आसपास राठ डिपो की बस सवारियां लेकर हमीरपुर आई थी। बस स्टैंड में सवारियां लेने के बाद बस जैसे ही डिपो परिसर से मुड़ने के लिए अमन शहीद मुहल्ला पहुंची, जहां मोड़ते समय बस की स्टेयरिंग खराब हो गई और बस वहीं खड़ी होकर रह गई। बस परिचालक मनोहर लाल ने बताया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिन्हें कानपुर जाना था। लेकिन बस खराब होने के कारण उनके टिकट वापस कर दिए गए। टिकट वापसी के बाद यात्री इधर उधर भटकते रहे और करीब एक घंटे बाद वह दूसरी बस से कानपुर जाने के लिए रवाना हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...