हरिद्वार, जनवरी 8 -- बहादराबाद में दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर गुरुवार को अपने ज्वालापुर स्थित आवास पहुंचे। मीडिया से बातचीत में राठौर ने कहा कि उनको न्याय की पूरी उम्मीद है और इसके लिए वे दो बार गोलू देवता मंदिर जा चुके हैं। राठौर ने कहा कि गोलू देवता न्याय के देवता हैं और वही सच्चाई सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता, वे भगवा वस्त्र धारण नहीं करेंगे। कई दिन गायब रहे राठौर ने सफाई भी दी कि वे पत्नी को बताकर एकांतवास में गए थे, जबकि पुलिस पिछले 10 दिन से उनकी तलाश कर रही थी। पूर्व विधायक ने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर हुए प्रदर्शन के लिए उर्मिला सनावर को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर उत्तराखंड का माहौल खराब किया। उन्होंने कहा कि अंकिता के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.