रांची, मई 27 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के फुटबॉल सुपर लीग का पहला मुकाबला बुधवार को राज स्पोर्ट्स बुंडू और नेताजी स्पोर्टिंग चांडिल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राज स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेताजी स्पोर्टिंग को 3-0 से पराजित किया। मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। राज स्पोर्ट्स की ओर से अरुण मुंडा और गोखेन मुंडा ने एक-एक गोल किया, जबकि एक गोल आत्मघाती रहा। गलत व्यवहार के कारण नेताजी स्पोर्टिंग के टीम मैनेजर को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। मैच का संचालन महावीर, लुब्रू तांती और गुप्तेश्वर मुंडा ने किया। गुरुवार को सुपर लीग का दूसरा मुकाबला राज स्पोर्ट्स बुंडू और एफसी परासी के बीच सुबह 7 बजे खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...