हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के कक्षा 12 के छात्र राज सूर्यवंशी ने द्वितीय प्री-स्टेट उत्तराखण्ड शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। राज ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। राज प्रतियोगिता में नैनीताल जिला राइफल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- मॉडर्न पेंटाथलॉन में जेएसएसपीएस ओवरऑल चैंपियन यह भी पढ़ें- जिला योगासन चैंपियनशिप में दक्षेष ने जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...