धनबाद, फरवरी 27 -- धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में प्रीपेड मीटर एवं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का मुद्दा उठाया। कहा कि पोस्टपेड मीटर का बकाया प्रीपेड मीटर के साथ भेजे जाने से उपभोक्ताओं पर अनाश्यक बोझ पड़ रहा है। कई लोग भुगतान नहीं कर पा रहे है। इससे बिजली काट दी जा रही है। विधायक ने समस्या का निष्पादन करने की मांग करते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब देने को कहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री मंईयां योजना के तहत 7-8 महीनों से लंबित 7,72,446 महिलाओं के आवेदनों का भी मुद्दा उठाया। कहा कि धनबाद, रांची एवं पलामू में सर्वाधिक आवेदन लंबित है। दिसंबर 2025 तक राज्य सरकार द्वारा मात्र 51,24,060 लाभुकों को ही योजना का लाभ दिया गया जबकि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करीब 60 लाख महिलाओं को इस योजना से लाभ दिया जाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजकीय को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.