लखीमपुरखीरी, मई 20 -- निघासन। विद्या भारती से संबद्ध जन शिक्षा समिति अवध प्रांत से संचालित बम्हनपुर के लालजी प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंध समिति का गठन किया गया। तीन वर्षों के लिए बनी समिति में वरिष्ठ भाजपा नेता राज राजेश्वर सिंह को अध्यक्ष तथा कौशल किशोर वर्मा को प्रबंधक बनाया गया है। लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे राज राजेश्वर सिंह जिले के कई स्कूलों की प्रबंध समितियों में रहे हैं। शिशु मंदिर की पंद्रह सदस्यीय समिति में गिरिजा शंकर सिंह को उपाध्यक्ष, तथा गौरव गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलवार को स्कूल में राज राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई नई प्रबंध समिति की पहली बैठक में स्कूल के विकास, शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और संस्कारयुक्त शिक्षा को और मजबूत बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की...