गिरडीह, फरवरी 28 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बहुत जल्द ही मनसा देवी का दर्शन और पूजन करने का अवसर मिलनेवाला है। इसके लिए मनसा देवी का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। प्रखंड के माहुरी अंतर्गत पहाड़ी के पास मंदिर का निर्माण किया गया है। संभवतः प्रखंड का यह इकलौता मनसा मंदिर है। मंदिर निर्माण के लिए चीन से पीलर फारम ( ढ़ांचा ) तो राजस्थान से संगमरमर से बनी प्रतिमा मंगाई गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक साधारण व्यक्ति के द्वारा निजी खर्च से मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर निर्माण में 8 लाख रुपए खर्च होने की बात बताई गई। माहुरी गांव निवासी भुनेश्वर महतो के द्वारा मंदिर का निर्माण निजी खर्च से किया गया है। वे पेशे से राज मिस्त्री हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के कारण उन्होंने अब राज मिस्त्री का काम छोड़ दिया है और राज मिस्त्री की कमान ...