मुंगेर, मार्च 24 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय भूकंप प्रतिरोधी भवन निर्माण से संबंधित 10 दिवसीय राज मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समन्वयक श्रीधर एवं सतना मध्य प्रदेश से आए प्रशिक्षक रमेश साकेत के द्वारा राज मिस्त्रीयों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रखंड के चयनित कुल 20 राज मिस्त्रियों को भूकंप प्रतिरोधी भवनों के सुरक्षित निर्माण की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान भवन निर्माण की नवीन तकनीकों जैसे बेस आइसोलेशन, रेट्रोफिटिंग, जैकेटिंग, विभिन्न प्रकार की नींव के निर्माण एवं भूकंप जोन से संबंधित महत्वपूर्ण जा...