गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। अपनी मांगों को लेकर दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन पर चल रहे इस धरने को पूर्व सांसद व अभिनेता राज बब्बर और कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने बाबा साहेब डा. बीआर आंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकलकर्मी भवी चंद शर्मा व रणवीर सिंह को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान साहुन खान ने की, जबकि मंच संचालन सुनील कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 16 अप्रैल तक बढ़ी यूनियन के जिला प्रधान साहुन खान और अन्य नेताओं ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.