नई दिल्ली, मई 22 -- आर्य बब्बर अपने पिता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के अफेयर पर बोले हैं। उनका कहना है कि दोनों के बीच बेशक गहरी मोहब्बत थी। उनके साथ बुरा हुआ कि जिसे इतना प्यार किया, वो दुनिया छोड़ गईं। आर्य बोले कि वह बहुत छोटे थे जब पिता की जिंदगी में स्मिता आईं लेकिन किसी भी बच्चे को अच्छा नहीं लगेगा कि पिता को किसी और से प्यार हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतीक को उनके घर में हमेशा प्यार दिया गया। दुख होता है कि वह अब राज बब्बर को पिता नहीं समझते। हालांकि प्रतीक को कभी भी जरूरत होगी तो वह साथ हैं।छोटा था, नहीं पता था क्या हो रहा है आर्य बब्बर विकी लालवानी के शो पर थे। उनसे पूछा गया कि आप अपनी बहन जूही के साथ मुश्किल से 3 या 4 साल के होंगे, जब आपके पिता की जिंदगी में स्मिता पाटिल आईं। आर्य बोले, 'सर मैं 3 या 4 साल का होऊंगा, मुझे क्य...