राज प्लस टू में एसएमसी पुनर्गठित, वीणा दे बनी अध्यक्ष
पाकुड़, अगस्त 1 -- जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पाकुड़ राज प्लस टू में नई शिक्षा नीति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चयन प्रक्रिया प्रखंड संसाधन केंद्र, पाकुड़ के निर्देशानुसार प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक निहार रंजन सरकार की देख-रेख में अत्यंत निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। बैठक की शुरुआत उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों के स्वागत और अभिवादन के साथ हुई, जिसके बाद चयन की कार्यवाही विधिवत प्रारंभ की गई। प्रावधानों के तहत गठित इस 25 सदस्यीय नवगठित समिति में 19 अभिभावक, एक सचिव (प्रधानाध्यापक), दो शिक्षक प्रतिनिधि, एक स्थानीय प्राधिकार सदस्य और 2 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आंगनबाड़ी/सहिया) को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- सरैयाहाट में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की रफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.