सराईकेला, अप्रैल 14 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला के राज पैलेस में आयोजित तीन दिवसीय छऊ नृत्य महोत्सव का सोमवार को भव्य समापन हो गया। चैत्र पर्व पर महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक छऊ कला का संरक्षण और ग्रामीण कलाकारों को एक सम्मानित मंच प्रदान करना था।महोत्सव के अंतिम दिन केदार साहू आर्ट सेंटर और कला पीठ सरायकेला के कलाकारों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पूरी रात चले इस नृत्य कार्यक्रम ने दर्शकों को अपनी जगह से हिलने नहीं दिया। कलाकारों के जीवंत प्रदर्शन और मुखौटों के माध्यम से प्रदर्शित पौराणिक कथाओं ने राज पैलेस के प्रांगण को ऐतिहासिक छटा से भर दिया।इस यह भी पढ़ें- केरा मेला के मौके पर राजबाड़ी में छऊ नृत्य का आयोजन आयोजन के संरक्षक राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने समापन के अवसर पर कहा कि छऊ केवल एक नृत्य ...