सराईकेला, अप्रैल 15 -- सरायकेला, संवाददाता। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सरायकेला के राज पैलेस में आयोजित समारोह में छऊ नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया। इनमें गुरु मलय साहू, गुरु तरुण भोल, सुधांशु शेखर पाणि शामिल हैं।यह आयोजन चैत्र पर्व समारोह के दौरान हुआ, जो राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव द्वारा आयोजित किया गया था।इन गुरुओं को उनकी साधना और छऊ नृत्य कला के संरक्षण एवं संवर्धन में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।विधायक सरयू राय ने कलाकारों के कौशल की सराहना करते हुए कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है। यह भी पढ़ें- राज पैलेस में छऊ कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से बांधा समां इन गुरुओं का प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा...