नई दिल्ली, जनवरी 12 -- भाजपा नेता के अन्नामलाई ने सोमवार को मनसे चीफ राज ठाकरे पर हमला बोला। अन्नामलाई ने राज ठाकरे को ललकारते हुए कहा कि वह मुंबई आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी में दम है तो मेरा पैर काट दे। वहीं, एक दर्दनाक मामला जर्मनी में एक भारतीय परिवार के साथ हुआ है। यह कहानी है बेबी अरिहा शाह की, जो जर्मनी के फोस्टर केयर (पालक माता-पिता) में पल रही है। पढ़िए आज की टॉप-5 खबरें... दम है तो काट दो मेरा पैर, राज ठाकरे को भाजपा नेता का चैलेंजभाजपा नेता के अन्नामलाई ने सोमवार को मनसे चीफ राज ठाकरे पर हमला बोला। अन्नामलाई ने राज ठाकरे को ललकारते हुए कहा कि वह मुंबई आ रहे हैं। अगर हिम्मत है तो रोककर दिखाएं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी में दम है तो मेरा पैर काट दे। असल में राज ठाकरे ने अन्नामलाई के नाम का मजाक उड़ाते ह...