सहारनपुर, अगस्त 21 -- सहारनपुर, संवाददाता। संविधान बचाओ ट्रस्ट के संयोजक एवं अधिवक्ता राज कुमार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का नेशनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर रात पत्र जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुमोदन के बाद नियुक्ति हुई है। जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। राज कुमार लंबे समय से संविधान बचाओ ट्रस्ट के माध्यम से स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव तथा संविधान से जुड़े मामलों में सक्रिय हैं। वह अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामलों की जिला न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय तक पैरवी कर रहे हैं। हाल में राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, निष्पक्ष चुनाव और कानून का राज उनकी प...