फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- बल्लभगढ़। श्री आत्मानंद जैन सभा, सेक्टर-16 फरीदाबाद ने एक अप्रैल से 31 मार्च 2028 तक के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में राज कुमार जैन ओसवाल को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सुनील कुमार जैन (आईपीएस) को मेंटर नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लाभ चंद मेहता जैन, उपाध्यक्ष-I के रूप में राहुल जैन (वीटीआरजे) और उपाध्यक्ष-II के रूप में कुसुम चंद जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य लोगों को विभिन्न पदों के लिए चुना गया है। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि नई कार्यकारिणी आगामी कार्यकाल में समाज सेवा, धार्मिक कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार पर विशेष ध्यान देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.