राज की जमीन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी
बगहा, मई 14 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। प्रखंड बगहा एक में बेतिया राज एवं सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। भैरोगंज बाजार, नारा परसोनी, मझौवा सहित विभिन्न इलाकों में सरकारी जमीन पर बने मकानों और दुकानों को चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। अंचल बगहा एक सीओ नर्मदा श्रीवास्तव ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जमीन संबंधी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने अथवा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में संबंधित लोगों से जमीन के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मांगे गए थे। अब दूसरे चरण में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सरकारी जमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.