राज उर्फ मोनू हत्याकांड का छठा आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
लखनऊ, अगस्त 15 -- लखनऊ, संवाददाता। सैरपुर के बीरमपुर निवासी राज उर्फ मोनू हत्याकांड में फरार चल रहे छठे आरोपी सावन निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सैरपुर पुलिस और डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस टीम ने उसे शनिवार को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद हुई है। इससे पहले पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसीपी बीकेटी विकास पांडेय ने बताया कि बीरमपुर निवासी राज 8 अगस्त की रात से लापता था। पिता कुंज बिहारी की तहरीर पर 9 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि विवेक उसे बाइक से अपने साथ ले गया था। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक राज का कुछ दिन पहले विजय और करीब एक साल पहले हंसराज से विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश में आरोपियों ने राज से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.