राज इंटरनेशनल स्कूल में महाराणा प्रताप की जयंती मनी
कोडरमा, मई 11 -- कोडरमा। राज इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को महाराणा प्रताप जयंती एवं मातृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राहुल घोष ने कहा कि मां बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं और उनके संस्कार ही समाज एवं राष्ट्र का भविष्य तय करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा विद्यालय परिवार ने सफल आयोजन के लिए सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है: निधि गोयल यह भी पढ़ें- ममता, त्याग और स्नेह का प्रतीक है मां यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.