राज इंटरनेशनल स्कूल ने डॉक्टरों को किया सम्मानित
कोडरमा, जुलाई 2 -- कोडरमा। राज इंटरनेशनल स्कूल, कोडरमा में बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने चिकित्सकों के समाज के प्रति अमूल्य योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया। स्कूल का एक प्रतिनिधि मंडल बच्चों के साथ सदर अस्तपताल में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उपाधिक्षक डॉ. रंजीत कुमार जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार समेत अन्य चिकित्सक को सम्मानित किया। प्राचार्य राहुल घोष ने विद्यार्थियों को चिकित्सकों की सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रति उनके योगदान पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उनके उद्बोधन ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- चिन्मय विद्यालय में मना राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.