राज्य स्वास्थ्य समिति की तीन सदस्यीय टीम ने किया जमालपुर पीएचसी का लिया जायजा
मुंगेर, जून 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जिले में संचालित विशेष प्लस पोलियो अभियान की प्रगति, गुणवत्ता एवं प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जमालपुर पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम ने टीकाकरण व्यवस्था तथा स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण दल में डॉ. मधुकर दास (स्टेट ऑब्जर्वर), डॉ. जुनैद (विश्व स्वास्थ्य संगठन) एवं अमित कुमार (जेएसआई) शामिल थे। टीम ने पीएचसी में अभियान से संबंधित माइक्रोप्लान, बूथ एवं घर-घर भ्रमण करने वाली टीमों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण, निगरानी व्यवस्था तथा टीकाकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान : दूसरे दिन घर-घर जाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.