वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी। वाराणसी मंडल के खिलाड़ी 70वीं प्रदेशीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पदक जीतने की तैयारी में जुट गए हैं। यह स्पर्धा बरेली में 23 से 26 सितंबर तक होगी। इसके मद्देनजर सोमवार (सात सितंबर) से यहां बाबू आरएन सिंह इंडोर हॉल (लोढ़ान) में 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। यह 21 सितंबर तक चलेगा। इसमें खिलाड़ियों को तकनीक फिटनेस और मैच रणनीति बनाने के टिप्स दिए जाएंगे। कोच सुशांत कुमार गुप्त ने बताया कि पहले दिन खिलाड़ियों को दो सत्र में प्रशिक्षित किया गया। पहले सत्र में फिजिकल एक्टिविटी और फिटनेस अभ्यास कराया गया। दूसरे सत्र तकनीक पर आधारित रहा। खिलाड़ियों को फोरहैंड और बैकहैंड ड्राइव, टॉप स्पिन, फ्लिक, स्मैश और ब्लॉक जैसे शॉट खेलने का अभ्यास कराया गया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों ...