रुद्रपुर, नवम्बर 8 -- नानकमत्ता। गोशन स्कूल में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने कुमाउनी गीत, समूह नृत्य, भाषण और कविता पाठ प्रस्तुत किए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. सुरेश जोशी ने राज्य स्थापना के संघर्षों पर चर्चा की। शिक्षक देवकीनंदन ने राज्य के 25 वर्षों का इतिहास बताया। कार्यक्रम में एमडी सरोज जोशी, प्रधानाचार्य प्रकाश कांडपाल, उपप्रधानाचार्य दमनप्रीत कौर, शिवदत्त जोशी, सुनील पुजारी, हेम कांडपाल, मनदीप कौर, चेतन चौसाली, विजय नागर, नीलम सोराड़ी, मीनाक्षी कुमारी, कशिश भट्ट, नीलम कन्याल, प्रेणा सिंह, ललित सिंह, दीपक सक्सेना, चारु जोशी और पंकज जोशी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.