दुमका, नवम्बर 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष (25वां वर्ष) के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को कोवेंशन सेंटर, दुमका में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों को परिसंपत्तियों एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों एवं आमंत्रित अतिथियों के बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित कर ली जाएं। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी दंडाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.