टिहरी, नवम्बर 9 -- राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन टिहरी के सहयोग से जिला मुख्यालय के स्कूलों ने प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सभी छात्रों को मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस मौके पर सांई चौक में जनपद के शहीद उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रभात फेरी का आयोजन गणेश चौक से गीता भवन बौराड़ी तक किया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं उत्तराखंड के शहीदों के जयकारों के नारे लगाते हुए उत्साह एवं उमंग के साथ प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। इस दौरान डीएम नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल, नगर पालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, डीडीओ जिला विकास मोहम्मद असलम, सीईओ वीपी सिंह, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रायें व अध्यापकगण मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.