अल्मोड़ा, नवम्बर 19 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राइंका के हर्षित पांडेय व राज कुमार ने राज्य स्तर में प्रथम स्थान हासिल किया है। हर्षित और राज कुमार की इस उपलब्धि पर स्कूल के शिक्षकों व अन्य लोगों ने खुशी जताई है। रुड़की में राज्य स्तरीय कला महोत्सव का आयोजन हुआ था। इसमें पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के हर्षित पांडेय ने एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज कुमार ने एकल शास्त्रीय वादन में पहला स्थान हासिल किया। शिक्षक ललित प्रकाश ने बताया कि दोनों छात्र अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। स्कूल लौटने पर दोनों छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों की इस उपलब्धि पर सीईओ अत्रेश सयाना, डीईओ माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट, बीईओ डॉ. रवि मेहता, प्रधानाचार्य राजेश सिंह बिष्ट, आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.