एटा, दिसम्बर 11 -- नवंबर माह की सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक के उपरांत 108 एंबुलेंस, टेली मेडिसिन, डायलेसिस, सीटी स्कैन, एमएमयू, मेडिकल बायोवेस्ट कार्यक्रम में राज्य स्तर पर जनपद की प्रथम रैंक जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रथम रैंक रहने पर सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने संतोष व्यक्त किया है। सीएमओ ने बताया कि नवंबर माह में मरीजों, घायलों को उपचार के लिए पहुंचने में 108 एंबुलेंस की राज्य में प्रथम रैंक रही है। जनपद में संचालित 23 एंबुलेंस 108 ने 4797 मरीजों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिस पर माह में एंबुलेंस की राज्य स्तर पर प्रथम रैंक रही है। जबकि जनपद में संचालित 102 एंबुलेंस की 10वीं रैंक रही है। 102 एंबुलेंस ने पूरे माह में 12,135 गर्भवती महिलाओं, मरीजों को अस्पताल में पहुंचने का काम किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.