कौशाम्बी, नवम्बर 26 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रयागराज में 26 नवंबर बुधवार को वर्तमान जीवन प्रणाली एवं पनपता अवसाद विषय पर मंडलीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कौशाम्बी के धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार के चार छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। मंडलीय प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी मिश्रा ने पक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9वीं की छात्रा कनिका को विपक्ष में प्रथम स्थान मिला। इनके अतिरिक्त कक्षा 9वीं की छात्रा रिया चौधरी ने पक्ष में द्वितीय स्थान और कक्षा 9वीं के छात्र रवि कुमार ने विपक्ष में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस युवा वक्ता प्रतियोगिता में डॉ. मंजुलेश विश्वकर्मा प्रधानाचार्या रा.बा.इ.का. जसरा प्रयागराज और डॉ. प्रसून सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.