औरंगाबाद, जनवरी 28 -- दाउदनगर प्रखण्ड क्षेत्र के स्वास्थ्य के क्षेत्र में औरंगाबाद जिले को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की टीम द्वारा किए गए गुणवत्ता मूल्यांकन में केंद्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह मूल्यांकन भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा कराया गया था। मूल्यांकन परिणाम जारी होने के बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया को 94.93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। प्राप्त अंकों के आधार पर राज्य स्तर पर यह केंद्र दूसरे स्थान पर रहा है। इससे अधिक अंक केवल रोहतास जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर काराकाट को मिले हैं, जिसे 95.82 प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.