रांची, फरवरी 28 -- रांची, संवाददाता। झालसा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में विभिन्न जिलों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को "स्टेट बेस्ट वर्क फोर्स" के रूप में चयनित किया गया। इसमें लातेहार के पीएलए अध्यक्ष पन्ना लाल, चाईबासा की पीएलए सदस्य सुभद्रा देवी, जमशेदपुर की पैनल अधिवक्ता सुग्गी मुर्मू, गुमला के पैनल अधिवक्ता सुधीर पांडेय, बोकारो के चीफ एलएडीसी आनंद वर्धन, साहिबगंज के सहायक एलएडीसी अमरेंद्र श्रीवास्तव, धनबाद की पीएलवी दिपेंटी गुप्ता और लोहरदगा के पीएलवी शाहिद हुसैन शामिल हैं। इसके अलावा असाधारण कार्य के लिए रांची की पीएलवी भारती शाहदेव और पलामू के पीएलवी चंद्रदेव प्रजापति को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...