राज्य स्तरीय हॉकी में हरिद्वार का दबदबा
हरिद्वार, सितम्बर 23 -- खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन हरिद्वार की टीमों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दमदार जीत दर्ज की। जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया कि अंडर-19, अंडर-14 और ओपन वर्ग में हरिद्वार ने एकतरफा मुकाबले जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। अंडर-19 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 9-0 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में चंपावत को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में टिहरी ने पौड़ी गढ़वाल को 3-0 से हराया। अंडर-14 वर्ग में भी हरिद्वार का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। यह भी पढ़ें- Haridwar News: खेल महाकुंभ में विधायक चैंपियनशिप का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम टीम ने पिथौरागढ़ को 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.