राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए रामगढ़ की टीम जमशेदपुर रवाना
रामगढ़, अगस्त 10 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली हॉकी टीम शनिवार को जमशेदपुर के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता में जिले के युवा हॉकी खिलाड़ी अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ का नाम राज्य स्तर पर रोशन करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। टीम की रवानगी के अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हॉकी झारखंड के कार्यकारी सदस्य सह रामगढ़ हॉकी एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रंजन सिंह, कार्यकारी सदस्य धनेश साहू, अमिताभ कुणाल, मीता गांगुली एवं रविंद्र दुबे उपस्थित थे। रवानगी से पूर्व रामगढ़ हॉकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नेपाल यादव ने टीम के खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की। नई किट पाकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा। इस अवसर पर नेपाल यादव ने खिलाड़ियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.