रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के तहत राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग की टीम ने रजत पदक, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोच रघु रावत ने बताया कि बालक व बालिका वर्ग में 10-10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम मैनेजर दीप पंत रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी यशवंत कुमार, विमल सिंह सहित जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, कोच मोहित रावत, हरिश राम, रघुवीर सिंह विर्क, सतनाम बाला और नवनीत राय ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.