राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर बना उपविजेता
गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 मई तक हिंडालको फुटबॉल मैदान, रेनूकूट, सोनभद्र में किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बस्ती, अयोध्या एवं मिर्जापुर मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला गोरखपुर और वाराणसी के बीच संपन्न हुआ। जिसमें गोरखपुर उपविजेता रही। लीग प्रतियोगिता का पहला मैच गोरखपुर आजमगढ़ के बीच संपन्न हुआ। जिसमें 20- 17 का स्कोर रहा। दूसरा मैच वाराणसी से 22- 24 का स्कोर एवं लीग प्रतियोगिता का आखिरी मैच प्रयागराज से 21- 16 के स्कोर से विजेता रहा। सेमीफाइनल का मुकाबला गोरखपुर और लखनऊ के बीच संपन्न हुआ। जिसमें गोरखपुर ने 24-18 की स्कोर से लखनऊ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.