गया, जुलाई 10 -- जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में गया की अंडर-17 बालक फुटबॉल टीम 11 से 14 जुलाई तक किशनगंज में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को टीम किशनगंज रवाना हुई। खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को जिला खेल पदाधिकारी सहित विद्यालय परिवार व खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देकर विदा किया। टीम का नेतृत्व कप्तान अस्मित सागर कर रहे हैं। अन्य खिलाड़ियों में इशान्त कुमार, सकिर राजा, गुलाम हसनेन, सनाउलह रहमान, अनस खान, रौशन कुमार, शुभम राज, शकीब खान वरसी, मोहम्मद फैजान, लाल हेमराम, शिवम कुमार, अंकित कुमार, सोनू कुमार, मोहम्मद अयान, अर्णव कुमार, गोल्डन कुमार एवं चंदन कुमार शामिल हैं। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी मो औवताद अंसारी निभा रहे हैं। जबकि साधु शरण...