लखीसराय, अप्रैल 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार केआरके मैदान में 31 मार्च से चल रहे 15 दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में जहां एक ओर खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर इंडियन आइडल के प्रतिभागी गायक राजेश यादव अपनी मधुर आवाज से पूरे आयोजन में अलग ही रंग भर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बनारस निवासी राजेश यादव न केवल खिलाड़ी, बल्कि आयोजक, दर्शक और अतिथि को भी अपने गीत के माध्यम से लगातार उत्साहित और प्रोत्साहित कर रहे हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के दौरान राजेश यादव की प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि तत्कालीन डीएम मिथिलेश मिश्र सहित आयोजन समिति के सदस्य भी अपने कदम थिरकाने से खुद को रोक नहीं सके। जिला फुटबॉल एसोसिएशन सचिव बबलू शर्मा, अध्यक्ष दीपक सिंह मुखिया, आयोजन समिति अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.