राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स में हुस्नआरा प्रवीण ने लंबीकुद में जीता स्वर्ण
साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज। झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं बोकारो जिला प्रशासन की ओर से बीते 18-19 अप्रैल तक चंदनक्यारी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुस्न आरा प्रवीण ने 5.34 मीटर के साथ लंबीकूद में स्वर्ण पदक जीता है। सोनोत मरांडी 10000 मीटर, नीरज यादव ने जेवलिन थ्रो में चौथे स्थान, सुजीत सरकार 5000 मीटर एवं 10000 मीटर में पांचवे स्थान पर रहे। हुस्नआरा प्रवीण को डीसी दीपक कुमार दुबे,अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, प्रकाश सिंह बादल समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी। फोटो: 101, स्वर्ण पदक विजेता हुस्नआरा प्रवीण।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.