कटिहार, फरवरी 27 -- कटिहार, एक संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह की अवधि के लिए जारी समेकित साप्ताहिक रैंकिंग में जिलों के प्रदर्शन का आकलन किया गया है। विभिन्न स्वास्थ्य मानकों के आधार पर तैयार की गई इस सूची में मुंगेर जिला पहले स्थान पर रहा, जबकि कटिहार 28वें स्थान पर पहुंच गया है। कटिहार का जिला औसत 79.42 अंक दर्ज किया गया, जो राज्य औसत 82.78 से कम है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, मुंगेर ने 91.10 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। नालंदा ने 89.38 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान, मधेपुरा 87.55 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान, बेगूसराय 87.54 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान और पूर्णिया 87.16 अंक प्राप्त कर भी शीर्ष पांच जिलों में शामिल हैं। इन जिलों ने जिला अस्पताल , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र स...