गढ़वा, सितम्बर 19 -- मेराल, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य साइकिलिंग संघ की ओर से धनबाद में आयोजित 13वीं झारखंड राज्य स्तरीय रोड साइकिल प्रतियोगिता में मेराल के छात्र आशीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। धनबाद में 17 और 18 सितंबर को आयोजित इस राज्यस्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 280 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। मेराल निवासी रामसहाय शाह के पुत्र आशीष मेराल प्लस टू उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र है। उसने सब-जूनियर वर्ग की 12 किलोमीटर रोड साइकिल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता। आशीष की उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय के अलाव मेराल और गढ़वा के लोग काफी प्रसन्न हैं। लोगों ने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल...