बागेश्वर, मई 31 -- बागेश्वर, संवाददाता। देहरादून में आयोजित विद्यालय प्रबंध समितियों के राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समागम में राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों की टीम ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और लौट आई। कार्यक्रम में ढोल-दमाऊ और हुड़के की पारंपरिक थाप पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टीम के प्रदर्शन को खूब सराहा गया। जिला समन्वयक मंगेश सिंह ने बताया कि देहरादून स्थित एसीईआरटी के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य विद्यालय प्रबंध समितियों (एसएमसी) को अधिक सक्रिय और जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने एसएमसी के लिए दिशा-निर्देशिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर विद्यालय की महिला प्रेरक समूह की ममता गोस्वामी और ...