हल्द्वानी, दिसम्बर 21 -- हल्द्वानी। आगामी राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले की टीम का चयन रविवार को मिनी स्टेडियम में ट्रायल के आधार पर किया गया। चयन प्रक्रिया के निर्णायक बॉक्सिंग प्रशिक्षक नैनीताल मनोज सिंह रहे। बालक वर्ग में तन्मय बिष्ट, आशुतोष जोशी, चिरंजीव, दिव्यांशु जलाल, शुभम अधिकारी, पवन फुलौरा, करन खाती, अमन दुमका, ध्रुव सिंह, किशोर मोर्य, आदित्य मेहरा और नीरज सिंह चयनित हुए। बालिका वर्ग में निकिता, गुंजन, तपस्या सिंह, तनुजा सिंह, भूमिका, कशिश, दीक्षा और रितिका मेहरा का चयन हुआ। चयन समिति में सचिव गोपाल सिंह खोलिया, नवीन चंद टम्टा, देवेंद्र सिंह जीना, डीसी भट्ट, कमल जगाती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.