राज्य स्तरीय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
उन्नाव, अगस्त 3 -- उन्नाव। बाईपास स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में उन्नाव डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें योनेक्स सनराइज अंडर-13 सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन 35 मुकाबले खेले गए। इसमें 70 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। उन्नाव के आदित्य प्रजापति ने लखनऊ के ईश रंजन को 30-6 से हराया। यहां पर कई मुकाबले एकतरफा छूटे तो कुछ में कांटे की टक्कर हुई। चार अगस्त को प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम सुशील कुमार ने किया। उन्होंने खेल अधिकारियों, एसोसिएशन पदाधिकारियों व खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में 37 जनपदों के खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। तीन दिन में 309 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.